Latest articles

करेला खाने के फायदे जो आप नहीं जानते होंगे (Health benifits of bitter gourd)

करेला के गुणों से सब परिचित हैं |
मधुमेह(diabetes) के रोगी विशेषतः इसके रस और सब्जी का सेवन करते हैं | समस्त भारत में इसकी खेती की जाती है | इसके फूल चमकीले पीले रंग के होते हैं | इसके फल 5-25 सेमी लम्बे, 5 सेमी व्यास के,हरे रंग के होते हैं | पकने के बाद इनका रंग पीला हो जाता है पर हरे रंग का करेला उत्तम होता है|  इसके बीज 8-13 मिमी लम्बे,चपटे तथा दोनों पृष्ठों पर खुरदुरे होते हैं जो पकने पर लाल हो जाते हैं | करेला मुख्य रूप से जून से अक्टूबर तक पाया जाता  है | तो चलिए आज करेले के कुछ उपयोग जान लेते है जो शायद आप नहीं जानते होंगे|

1. करेले के ताजे फलों अथवा पत्तों को कूटकर रस निकालकर गुनगुना करके 1-2 बूँद कान में डालने से कान के दर्द में लाभ होता है |

2. करेले के रस में सुहागा की खील मिलाकर लगाने से मुँह के छाले मिटते हैं |

3. सूखे करेले को सिरके में पीसकर गर्म करके लेप करने से कंठ की सूजन मिटती है ।

4. 10-12 मिली करेला के पत्तों का रस  पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं |

5. करेला के फलों को छाया में सुखा कर महीन चूर्ण बनाकर रखें | 3-6 ग्राम की मात्रा में जल या शहद के साथ सेवन करना चाहिए | मधुमेह (diabetes) में यह उत्तम कार्य करता है |

6. 10-15 मिली करेले के फल का रस या करेले के पत्तों के  रस  में राई और नमक बुरक कर पिलाने से गठिया में लाभ होता है |

7. करेला के पत्तों के रस को दाद पर लगाने से लाभ होता है |

8. इसे पैरों के तलवों पर लेप करने से तलवों की जलन शांत होती है|

8. करेले के 10-15 मिली रस में जीरे का चूर्ण मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से ठण्ड से होने वाले बुखार में लाभ होता है |

No comments