Latest articles

क्‍या धनतेरस पर आज जमकर बरसेगा धन

पुष्य नक्षत्र और साप्ताहिक बाजार के बाद सोमवार को भी बाजार गुलजार रहेगा। धनतेरस होने से करोड़ों के व्यापार की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं। खासकर वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सराफा बाजार में मानों रुपयों की बारिश की उम्मीद बंधी है। इस दिन के लिए जिले में 100 से ज्यादा ट्रैक्टर और इससे दोगुनी संख्या में बाइक व कारें कई दिन पहले से बुक कर लिए गए हैं। शुभ मुर्हूत में लोग शोरूम से वाहन समेत अन्य सामान की खरीदी करेंगे। सोम व मंगल पुष्य नक्षत्र और रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार में 8 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ था किंतु सोमवार को धनतेरस पर इससे भी अधिक का व्यापार एक ही दिन होने की उम्मीद है। ज्योतिर्विद के अनुसार धनतेरस पर खरीदी शुभ मानी गई है।

इस दिन बर्तन आदि खरीदने का महत्व भी है। सोमवार सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की चहल-कदमी होने की उम्मीद है। 50 से ज्यादा ट्रैक्टर बुक धनतेरस पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर खरीदे जाएंगे। राठी मोटर्स के अनूप राठी ने बताया कि उनके शाजापुर, शुजालुपर आदि जगह ट्रैक्टर शोरूमों पर 50 से ज्यादा ट्रैक्टरों की बुकिंग धनतेरस के लिए हो चुकी है। ग्राहकों द्वारा अपनी पसंद के मॉडल विभिन्न रंगों में बुक करवाए हैं। इसके अलावा अन्य कंपनियों के ट्रैक्टरों को मिलाकर आंकड़ा 100 तक पहुंचने का अनुमान है। 250 से अधिक दो पहिया वाहन धनतेरस पर दोपहिया वाहनों की भी खूब खरीदी होगी। शोरूम संचालक क्षितिज भट्ट ने बताया तेरस के लिए दर्जनों बाइक रविवार तक ही बुक कराए जा चुके हैं। अन्य कंपनियों को मिलाकर करीब 250 बाइक की एडवांस बुकिंग पहले से कराई जा चुकी है। सराफा बाजार में जमकर होगी खरीदी शहर के सराफा बाजार में इन दिनों बेहतर ग्राहकी चल रही है। वहीं धनतेरस पर बाजार में रौनक और बढ़ जाएगी। व्यवसायियों द्वारा विभिन्न डिजाइन में आकर्षक आभूषण लाए गए हैं। सोने-चांदी के आभूषणों, चांदी के सिक्कों की भी खूब खरीदी होगी। बर्तन बाजार में विशेष तैयारी शहर के कसेरा बाजार में भी धनतेरस को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व रहता है। इसी तरह शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, कपड़ा बाजार आदि बाजारों में भी खूब खरीदी होगी। बडे पैमाने पर करोड़ों के व्यवसाय की उम्मीद।

No comments