Latest articles

इस दिवाली और धनतेरस के दिन करें 5 में कोई 1 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

इस बार 17 अक्टूबर को धनतेरस और 19 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुबेर देवता का पूजा की जाती है जबकि दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होता है।ज्योतिष के अनुसार अगर धनतेरस और दिवाली के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होता है और व्यक्ति मालामाल बन जाता है।
मां लक्ष्मी का कृपा पाने के लिए दीपावली के दिन लक्ष्मी के चरणों में कौडियां रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें लक्ष्मी जी बैठी हुई हों और दो हाथी सूड़ उठाए नजर आते हों। चित्र सुंदर और परंपरागत हो। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में लक्ष्मी जी का वास रहेगा।

वास्तु के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में माना गया है। इसलिए नकदी को उत्तर दिशा में रखेंगे तो लाभ होगा।

धनतेरस और दीपावली पर महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है।

कुछ जानकारों की मानें को नकदी को उत्तर दिशा और रत्न-आभूषणों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में भारी कीमती चीजें रखना शुभ माना जाता है।
source

No comments